MP Anganwadi Final Merit List 2025: इन महिलाओं का सिलेक्शन हुआ, देखे फाइनल मेरिट सूची

MP Anganwadi Final Merit List 2025: इन महिलाओं का सिलेक्शन हुआ, देखे फाइनल मेरिट सूची

मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2025 को लेकर एक ताजा खबर आपको इस लेख में मिलने वाली है तो मध्य प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर 2025 में कई उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। जिन महिलाओं को बहुत समय से फाइनल मेरिट लिस्ट का इंतजार था तो अब चयनित अभ्यर्थियों को अगले चरण की तैयारी करनी होगी।

कार्यकर्ता और सहायिका पदों की फाइनल मेरिट सूची कैसे देखे-

  • सबसे पहले आपको MP Online चयन की ऑफशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वहां पर “WCD” यानी वुमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट विभाग पर क्लिक करें।
  • पद की भर्ती प्रक्रिया, संभाग, जिला, परियोजना, सेक्टर और आंगनवाड़ी केंद्र का चयन करें।
  • कैप्चा इंटर करने के बाद “फाइनल मेरिट सूची” पर सर्च करें।
  • जिन आंगनवाड़ी केंद्रों की फाइनल मेरिट सूची आ गई, वहां अभ्यर्थी अपना नाम देख सकते हैं।MP Anganwadi Final Merit List 2025
  • कई केंद्रों की सूची अभी प्रकाशित नहीं हुई है, लेकिन धीरे-धीरे अपडेट जारी हो रही है।

फाइनल मेरिट लिस्ट में नाम आने पर क्या करे?

जिन महिलाओं का नाम कार्यकर्ता और सहायिका की फाइनल मेरिट सूची में है उन्हें अपने बाल विकास परियोजना कार्यालय जाना होगा। वहाँ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा, जिसमें निम्न दस्तावेज़ चाहिए: 10वीं, 12वीं, स्नातक की मार्कशीट, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, परिवार आईडी, रजिस्ट्रेशन फॉर्म, फाइनल मेरिट सूची, मेडिकल सर्टिफिकेट, पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र और चार फोटो। अनुभव प्रमाण पत्र (अगर है) भी साथ लाएं।

जरुरी सूचना: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख पता करने स्वयं जाना होगा, कॉल नहीं आएगा। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह कभी भी जिला या परियोजना स्तर पर हो सकता है।MP Anganwadi Final Merit List 2025

मध्य प्रदेश कार्यकर्ता और सहायिका पदों में अंक सुधार प्रक्रिया कैसे होगी?

जो महिला अभ्यर्थी जिनके मार्क्स (राशन कार्ड, बीपीएल कार्ड के अंक) नहीं जुड़े हैं, वे 7 दिनों के भीतर अपने जिले के कलेक्टर कार्यालय में दस्तावेज़ और मेरिट सूची के साथ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी के सामने जांच होगी, जांच के बाद अगर पात्र पाए गए और मार्क्स बढ़ते हैं तो जॉइनिंग मिल सकती है।

MP Anganwadi Joining Date: आंगनवाड़ी में चयनित महिलाओं को कब ज्वाइनिंग मिलेगी, देखे पूरी खबर

मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी में अंतिम सूची में नाम कटने पर क्या करे?

मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती 2025 की प्रक्रिया के दौरान अगर अंतिम सूची में नाम कट गया है तो अभ्यर्थियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सही प्रक्रिया से कलेक्टर के पास प्रथम अपील (First Appeal) दाखिल करके चयन की संभावना बढ़ाई जा सकती है। यह अपील अंतिम सूची की तारीख से 10 दिनों के भीतर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत करनी होगी।

अपील का उद्देश्य: नाम गलत तरीके से काटा गया है, अंक सही नहीं जुड़े हैं, या गड़बड़ी/अन्यायपूर्ण कारण लगे हैं — ऐसी स्थिति में अभ्यर्थी अपील कर सकते हैं।MP Anganwadi Final Merit List 2025

WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now

Leave a Comment