MP TET Varg 3 Bharti Apply: 3200 से अधिक पदों लिए के नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कैसे करे जाने
मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती (MP TET वर्ग 3) की भर्ती को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी हो गया है। यदि आप भी बहुत दिनों से MP TET वर्ग 3 की तैयारी कर रहे है या विशेष शिक्षक बनने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण होने वाली है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश शिक्षक वर्ग 3 भर्ती में आवेदन फॉर्म भरना शुरू होने वाले है। इस भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया कैसे रहेगी, किन उम्मीदवारों को फॉर्म भरने का मौका मिलेगा। यह सभी जानकारी आपको हम इस लेख में बताने वाले है।
MP TET Varg 3 Notification Out 2025
लोक शिक्षण संचालनालय, मध्य प्रदेश गौतम नगर भोपाल ने विशेष शिक्षक (स्पेशल एजुकेटर) की भर्ती को लेकर नया विज्ञापन जारी किया है। यह नोटिस सर्वोच्च न्यायालय के आदेश क्रमांक के तहत 13 अगस्त 2025 को जारी किया गया है।
- MP TET Varg 3 Notification के अनुसार : प्राथमिक शिक्षक संवर्ग के लिए कुल 13,000 पद घोषित किए गए थे।
- जिसमें से 3,200 पद “विशेष शिक्षक” के लिए आरक्षित हैं
- यानी 3,200 पद सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों के लिए हैं जिन्होंने डीएलएड (स्पेशल) या डीएड (स्पेशल) किया है।
MP TET Varg 3 भर्ती हेतु दस्तावेज जाने
- 12वी में कम से कम 50% अंक एवं 2 वर्षीय D.El.Ed. या 2 वर्षीय Special D.El.Ed./D.Ed होना अनिवार्य है।
- MP TET 2020/2024 क्वालीफाई सर्टिफिकेट
- मूल निवासी, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र।
- प्रामाणिक पहचान दस्तावेज, हस्ताक्षर।MP TET Varg 3 Bharti Apply
MP TET Varg 3 Total Vacancy 2025
पद का नाम | कुल पद | पात्रता |
कुल प्राथमिक शिक्षक पद | 13,000 | डीएलएड/बी.एड |
विशेष शिक्षक (स्पेशल एजुकेटर) MP TET Varg 3 | 3200 | डीएलएड स्पेशल/डीएड स्पेशल सिर्फ वही मेरिट में |
सामान्य शिक्षक | 10,000 | डीएलएड नॉन-स्पेशल |
नोट: आपको बता दें कि MP TET Varg 3 या विशेष शिक्षक भर्ती में 3200 पद अलग से नहीं है। यह पद 13,000 पदों में शामिल है। MP TET Varg 3 के लिए मेरिट अलग से बनाई जाएगी।
MP TET Varg 3 Bharti Apply कैसे करे?
आपको बता दें कि MP TET Varg 3 भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2025 है। इस भर्ती में आवेदन आप मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (चयन मंडल) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। विशेष शिक्षक के लिए आवेदन वहीं से होगा, जिन्होंने विशेष योग्यता यानी D.Ed Special या D.El.Ed Special किया है।
MP TET Varg 3 भर्ती चयन प्रकिया कैसे होगी?
- सिर्फ वे उम्मीदवार, जिनके पास डीएलएड स्पेशल/डीएड स्पेशल की डिग्री है, इन 3,200 पदों के लिए पात्र होंगे।
- बाकी 10,000 पदों पर सामान्य डीएलएड या अन्य योग्यताएं रखने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट बनेगी।
- एक उम्मीदवार दोनों पदों के लिए मेरिट में आ सकता है (अगर उनके पास विशेष योग्यताएं हैं), यानी विशेष शिक्षक के पद के लिए भी, और सामान्य पदों के लिए भी।MP TET Varg 3 Bharti Apply
- अधिक जानकारी के लिए ESB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।